(1) पतरिंगा (Little Green Bee Eater 💚)
पंकज खन्ना 9424810575 Posted on 1/01/2025 रेस कोर्स रोड, इंदौर के पक्षी। इस ब्लॉग सिरीज़ की पिछली परिचयात्मक पोस्ट में रेस कोर्स रोड इंदौर के पक्षियों के बारे में सतही तौर पर हल्की सी भूमिका बांधी गई है और ब्लॉग का उद्देश्य बताया गया है। आप चाहें तो ऊपर दिए लिंक को क्लिक करके पढ़ सकते हैं। अब शुरू करते हैं रेस कोर्स रोड इंदौर के इन पक्षियों की कहानियां। लगभग साठ पक्षी और साठ कहानियां! दो साल पहले ही सठिया चुके हैं, साठ कहानियां तो बनती हैं! सबसे पहला पक्षी जिसके बारे में हम चर्चा करने जा रहे हैं वो है: पतरिंगा मतलब Green Bee Eater 💚( Merops orientalis). इसे चुनने के पीछे कारण ये है कि इस साल रेस कोर्स रोड पर इनके बड़े झुंड की संख्या में भारी गिरावट देखी है। कारण सिर्फ एक ही दिखाई देता है: पेड़ों की कटाई। (अधिक जानने के लिए पिछले लेख को पढ़ सकते हैं।) पिछले कई सालों से हमारे अपार्टमेंट की खिड़कियों से और बिल्डिंग की छत से इन ...